The Voice of Bareilly since 2010

नहीं रहे अभिनेता ओम पुरी, मुंबई में दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ निधन

ompuriमुंबई । बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 66 साल की उम्र में आज सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

ओम पुरी हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे जिनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। उनके निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा अंग्रेजी फिल्‍मों में भी योगदान दिया है।

 ओम पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। साल 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप ‘मजमा’ की स्थापना की। ओम पुरी ने अपने फिल्‍मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म ‘आक्रोश’ ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के कई कलाकारों ने कहा कि बॉलीवुड के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। ओम पुरी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम थे। 1990 में उन्‍हें पद्ममश्री सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया था।

अनुपम खेर ने कहा कि एक बेहतरीन अभिनेता के निधन से उन्‍हें काफी दुख हुआ। वहीं, फिल्‍म निर्माता मधुर भंडारकर ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

 

error: Content is protected !!