The Voice of Bareilly since 2010

भारतीय गणतंत्र दिवस पर गूगल  ने तैयार किया यह खास डूडल

नयीदिल्ली। 26 जनवरी को भारत के 68वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर सम्मान दिया है। दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान में एक खास डूडल तैयार किया है।

इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास डूडल बनाया है। रात 12 बजे के बाद पेश किए गए इस डूडल में भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजा एक स्टेडियम दिखाया गया है, जो लोगों से भरा है। डूडल में सफेद रंग की पट्टी पर हरे रंग से GOOGLE लिखा गया है।

1950 में आज ही के दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) के स्थान पर हमारा संविधान लागू हुआ था। इस खुशी में राजपथ पर सेना के शक्ति प्रदर्शन और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति के द्वारा यह दिन मनाया जाता है।भारतीय गणतंत्र दिवस पर सबसे खास होता है, राजपथ पर होने वाली परेड, भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना इस मौके पर अपने करतब दिखाती हैं। ये इस समारोह का खास आकर्षण होता है।

डूडल में स्टेडियम के आधे हिस्से को दिखाया गया है, जिसके दोनों किनारों पर लोग बैठे हुए हैं। वहीं भगवे रंग में रंगे बैंड को अद्धवृताकार ट्रैक के भीतरी परिधि से गुजरता हुआ दिखाया गया है। ट्रैक की भीतरी परिधि तिरंगे से सजी हुई है।

 

error: Content is protected !!