The Voice of Bareilly since 2010

डीएम ने किया आंवला तहसील का निरीक्षण, रामनगर किला और जैन मंदिर भी देखा

dm bareilly in aonlaबरेली। जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह ने तहसील आंवला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के अभिलेखागार संग्रह, भू-लेख, नजारत आदि पटलों को देखा। तहसील में निर्माणाधीन आवास एवं ट्रेजरी भवनों का भी निरीक्षण किया।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं अन्य किसानों से जिलाधिकारी रुबरु हुये और उन्हे किसान ऋण माफी के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने आंवला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान रामनगर का किला, जैन मंदिर को भी देखा। अहिछत्र पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये। उन्होने कहा कि जैन तीर्थस्थल के साथ यह पर्यटक स्थल हैं। इस क्षेत्र में थीम पार्क, लीलौर झील, महाभारत कालीन किला एतिहासिक स्थल हैं। भ्रमण के दौरान सी0डी0ओ0 सत्येन्द्र कुमार, एस0डी0एम0 महेन्द्र पाल सिंह उपस्थित थे।

error: Content is protected !!