The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा है, “कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जांच करवा लें।”

इससे पहले बुधवार को कैबिनेट मंत्री पंचायत राज भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना पाए गए थे। प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस दो कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की जान ले चुका है।

error: Content is protected !!