The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार : खेलते-खेलते टावर के लिए खोदे गए 45 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बच्चा

बरेली। मीरगंज तहसील के अगबाड़ा में एक बच्चा खेलते-खेलते टावर के लिए खोदे गए 45 फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। मोहल्ले वालों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। बच्चे को मामूली चोटे आई हैं। उसके पिता ने इसकी तहरीर थाने में तहरीर दी।

मोहल्ला अगबाड़ा में मोती मस्जिद के पास रियाजुल रहमान पुत्र पीर जी की जगह पर एक टावर का निर्माण हो रहा है। इस टावर का बेस बनाने के लिए लगभग 45 फिट गहरा गड्ढा खोदा गया है। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे निर्माणाधीन टावर के पास खेल रहे थे। इसी बीच सात साल का अरम गड्ढे में गिर गया। साथी बच्चों ने इसकी जानकारी अरम के घरवालों को दी। बच्चे के गड्ढे में गिरने की सूचना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई लोग बच्चे को निकालने की कोशिश में लोग जुट गए।

अरम को निकालने के लिए एक व्यक्ति मोटा रस्सा पकड़कर गड्ढे में उतरा। उसने टार्च की रोशनी में गड्ढे में उसको खोजा औरबच्चे को पीठ पर बांधकर बाहर निकाल लाया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अरम को गड्ढे से निकालने में सफलता मिली। अरम की पीठ, चेहरे और पेट पर हल्की चोटे आई हैं।

करीब एक महीने पहले अगबाड़ा के तमाम लोगों ने टावर लगने का विरोध किया था। उन्होंने एसडीएम मीरगंज से लिखित शिकायत की थी कि टावर लगने से मोहल्ले के लोगों को खतरा है। इसलिए इसका निर्माण रुकवाया जाए। शिकायत के बाद कुछ दिन काम रुक गया था जो बाद में फिर शुरू हो गया।

error: Content is protected !!