The Voice of Bareilly since 2010

सपा एमएलसी एसआरएस यादव का कोरोना संक्रमण से निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एसआरएस यादव का कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। वह संजय गांधी पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती थे जहां सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एसआरएस यादव सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे और  तथा पार्टी के मजबूत स्तम्भ माने जाते थे। सपा कार्यालय को भी वह ही संभालते थे।

उन्नाव निवासी एसआरएस यादव पहले कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी करते थे। उसी दौरान वह मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए। मुलायम सिंह यादव 1989 में जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने एसआरएस यादव को अपना विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाया था।

error: Content is protected !!