The Voice of Bareilly since 2010

आंवला में संचारी रोगों की रोकथाम को निकाली रैली, रोकथाम को दिये आवश्यक टिप्स

आंवला (बरेली)। संचारी रोगों की रेकथाम के लिए चाचा नेहरू इण्टर कालेज के छात्र-छा़त्राओं ने जनजागरण रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रोगों से रोकथाम हेतु विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टिकाएं थाम रखी थीं।

रैली का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने किया। विद्यालय से शुरू होकर रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में ही समाप्त हुई। नगरीय प्राथमिक केन्द्र पर डा. विकास यादव ने रैली में शामिल होकर लोगों से रोगां के रोकथाम हेतु आवश्यक टिप्स दिये।

इस दौरान डा0 रजनीश चन्द्रा, कुसुम दुबे, अनीता, आशा सुषमा, कल्पना, शांति व प्रतिभा शर्मा ने सहयेग प्रदान किया। बाद में विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी में अध्यापक जनार्दन शर्मा, राजेश यादव, आरसी सिंह ने छात्रों को संचारी रोगों की जानकारी दी। साथ ही उनकी रोकथाम और बीमारी से बचने के विषय में आवश्यक चर्चा की।

error: Content is protected !!