The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच ने किया चित्रगुप्त भगवान का पूजन

बरेली। कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को गूदड़ बाग स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ अरुण सक्सेना और विशिष्ट अतिथि संरक्षक राजेन विद्यार्थी रहे। मंदिर प्रांगण की व्यवस्था प्रवेश वर्मा ने संभाली। शशि सक्सेना, मीनू वर्मा, प्रतिभा जौहरी, रेखा, दिव्या, ललिता सक्सेना, रजनी और महिला अध्यक्ष मीरा मोहन ने भजन-कीर्तन से सभी का मन मोह लिया। महिला महासचिव रचना सक्सेना, चित्रा जौहरी और मधुरमा सक्सेना ने चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी। महासचिव अमित कुमार बिंदु और उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि 14 वर्षों से भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा बरेली शहर में निकाली जाती है जिसका स्वरूप भव्य होता है। चूंकि इस वर्ष कोविड-19 के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली गई इसलिए सुक्ष्म रूप से पूजन का कार्यक्रम रखा गया।

पूजन में निर्भय सक्सेना, राजीव कमल, सुधीर मोहन, सुरेंद्र वीनू सिन्हा आदि शामिल हुए।

error: Content is protected !!