The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ समाज ने प्रस्तावित कलम-दवात स्थल पर किया चित्रगुप्त पूजन

बरेली। कायस्थ समाज की सभी संगठनों ने आज यमद्वितीया पर संयुक्त रूप से भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर उनके आदर्शों के अनुरूप आचरण और कर्म करने का संकल्प लिया। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के बराबर में कलम-दवात प्रतीक चिन्ह लगाने के लिए प्रस्तावित स्थान पर पूर्वाह्न 11 बजे हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के आम और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

खास बात यह रही कि इस अवसर पर कायस्थ समाज के सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों और नगर निगम के सभी कायस्थ पार्षदों के साथ ही केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ अरुण कुमार मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यही इच्छा जताई कि भगवान चित्रगुप्त का प्रतीक चिन्ह कलम-दवात  कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के तिराहे पर लगे। समाज को जागृत और एकजुट करने के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना के इस विचार को मानव सेवा क्लब के सुरेन्द्र बीनू सिन्हा एवं अखिलेश सक्सेना ने सराहनीय बताया। 

इस अवसर पर सतीश कातिब, गौरव सक्सेना, दीपक सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, उदित सक्सेना, शालिनी जौहरी, रचना सक्सेना, राजेन विद्यार्थी, शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, पंकज सक्सेना, संजय सक्सेना, प्रवेश वर्मा, उदय सक्सेना, धीरू सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, अनुप सक्सेना, राकेश सक्सेना, आदित्य सक्सेना, अनूप सिन्हा, गोविंद सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, शुभम, मुकेश सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, अनिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!