The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कांग्रेसियों ने प्रियंका वाड्रा के जन्मदिन पर गरीबो को बांटे कंबल

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 49वां जन्मदिन समाजसेवा दिवस के रूप मनाते हुए शहर में गरीबो को कंबल बांटे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता सभी लोग गरीबों के प्रति लगाव रखते हैं। आज़ादी के बाद से ही कांग्रेसी पार्टी का गरीबों के प्रति लगाव रहा है। उसी का अनुसरण करते हुए आज आनंद आश्रम और दरगाह शाहदाना वाली में गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। प्रबक्ता राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही गरीबो की सेवा करना है।

कंबल वितरण के दौरान प्रवक्ता राज शर्मा, जिया उर रहमान, हाजी इस्लाम बब्बू, अनीस अहमद, दिनेश दद्दा, सुरेश वाल्मीकि, जुनेद हसन एडवोकेट, सलमान कुरेशी, आदित्य सिंह, मोहम्द हसन, पाकीजा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!