The Voice of Bareilly since 2010

श्रीराम मंदिर के लिए धनसंग्रह करने निकले पूर्व मंत्री, गली-गली घूमकर जगायी अलख

श्रीराम मंदिर के लिए धनसंग्रह ,BareillyLive. आंँवला, विधायक धर्मपाल सिंह,

BareillyLive. आंँवला। अयोध्या में श्रीराममंदिर निर्माण हेत धनसंग्रह करने के लिए प्रदेश के पूर्व सिंचाईं मंत्री विधायक धर्मपाल सिंह ने अपने पैतृक गांव गौरी शंकर गुलडिया में भ्रमण कर लोगों से निधि सपर्मण की अपील की। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में माइक लेकर गली-गली घूमे और श्रीराम नाम की अलख जगायी। इस दौरान ग्रामवासियों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि श्रीराम जन-जन की आस्था का केन्द्र हैं। उनकी जन्मस्थली अयोध्या में अब श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण होगा। इसमें प्रत्येक परिवार की भागीदारी हो ऐसा सभी का प्रयास है। उन्हांने स्वयं लोगों के रसीद भी काटी और तथा इस रामकाज में बढ-चढ कर सहभागिता करने की अपील की।

error: Content is protected !!