कैंप कार्यालय पर अभिजीत कठेरिया, वाल्मीकि शोभायात्रा अध्यक्ष अंशु आर्य और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाशंकर साहू का हुआ अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर।
बरेली लाइव | बरेली। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को रामपुर गार्डन स्थित अपने कैंप कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अभिजीत कठेरिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने उन्हें पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ और राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
अनुसूचित मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण: संजीव अग्रवाल
विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि संगठन के विकास और समाज की प्रगति में अनुसूचित मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिजीत कठेरिया अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंशु आर्य और वाल्मीकि शोभायात्रा की टीम का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु आर्य और उनकी पूरी टीम का भी विधायक संजीव अग्रवाल ने स्वागत किया। उन्होंने टीम को शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सामूहिक सद्भाव को भी मजबूत बनाते हैं।
दयाशंकर साहू को भी दी बधाई
इसी क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष दयाशंकर साहू के कैंप कार्यालय पहुंचने पर भी विधायक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संजीव अग्रवाल ने उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। साथ ही ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
स्वागत समारोह में एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, विशाल बिंदु, अमरीश कठेरिया, शिशुपाल कठेरिया, हरीश बाबू वाल्मीकि, हरि सिंह वरदान, सुनील भारत, मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर, अरुण कश्यप, संजीव चौहान, डॉ. रामचंद्र मौर्य, ओमप्रकाश लोधी, लेखराज मोटवानी और पप्पू गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।






Leave a Reply