The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा के संजय राय बने बरेली के डिप्टी मेयर

बरेली। भाजपा पार्षद संजय राय को सोमवार को बरेली नगर निगम का निर्विरोध डिप्टी मेयर चुना गया। संजय राय के मुकाबले में सपा ने पार्षद अफरोज मियां को उतारा था लेकिन नामांकन में कुछ खामियां पाये जाने पर उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके बाद संजय राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। संजय राय वार्ड 66 से लगातार चौथी बार पार्षद चुने गए थे। उनके डिप्टी मेयर चुने जाने पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। वार्ड में यह खबर पहुंची तो  खुशी में पार्टीजन और समर्थक आतिशबाजी करने लगे। यह सिलसिला समाचार पोस्ट किए जाने तक जारी था।

error: Content is protected !!