The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- खेतों में मिले मृत कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मचा हड़कंप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रिठौरा क्षेत्र के कई खेतों में बुधवार को दर्जनों कौवे मृत मिले। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पशु चिकित्सकों को दी।

मामला जखई महाराज के थान के पास चकरोड के पास का है। यहां रज्जाक ने अपने खेत में उसने मृत कौवे देखे तो गांव के लोगों को सूचना दी। इसी बीच पड़ोस के खेत में बेजान कौवे पड़े दिखे। इसकी जानकारी आग की तरह फैल गई खेतों पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीत ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो कई अन्य खेतों में भी मरे हुए कौवे पड़े दिखे। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पशु चिकित्सकों को दी।

error: Content is protected !!