The Voice of Bareilly since 2010

ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा : 12 उपद्रवियों की फोटो जारी, 8 लोगों पर इनाम घोषित

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2021) पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लोगों को हिंसा के लिए उकसाने वालों और हिंसा में सीधे तौर पर शामिल कई लोगों की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल 12 लोगों की फोटो जारी करने के साथ ही 8 लोगों पर इनाम भी घोषित कर दिया है। इनमें पंजाबी फिल्मों का अभिनेता दीप सिंह सिद्धू भी शामिल है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों के आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और लालकिले पर धार्मिक झंडा लगा दिया था।

इन 8 लोगों की तलाश

दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये की इनाम का ऐलान किया गया है।

मृत किसानों के परिवारों को मुआवजे पर सरकार का जवाब

केंद्र सरकार ने किसानों का धरना-प्रदर्शन (Farmers Protest) के दौरान मृत किसानों के परिवारों को मुआवजे की मांग पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान मृत किसानों को मुआवजा देने का सरकार का कोई विचार नहीं है। गौरतलब है कि सरकार लगातार किसानों से आंदोलन समाप्त करने की आपील कर रही है। सरकार और किसानों के बीच अब तक हुई कई दौर की वार्ता में कोई रास्ता नहीं निकल सका है।

error: Content is protected !!