The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कुप्रशासन, अन्याय, दमन, शोषण के विरोध में तहसील गेट पर अनशन

आंवला (बरेली)। तहसील आंवला प्रशासन पर कुप्रशासन, अन्याय, दमन, शोषण का आरोप लगाते हुए मिशन तिरंगा के राष्ट्रीय संयोजक विनोद रघुवंशी के नेतृत्व में पीड़ित ने तहसील गेट आंवला पर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया।

विनोद रघुवंशी ने तहसील प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार बर्बादी के कगार पर खड़ा है। चेतावनी दी कि कब्जा धारकों से पीड़ित परिवार की आराजी को मुक्त नहीं कराया गया तो 24 फरवरी, 2021 को मंडलायुक्त बरेली को मामले से अवगत कराया जाएगा। साथ ही जरूरी होने पर प्रधानमंत्री निवास पर आमरण अनशन/आत्मदाह किया जाएगा।

इस दौरान पीड़ित परिवार की भुक्तभोगी बुजुर्ग विधवा रामश्री, दिनेश पाल, झुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!