The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अजय गुप्ता बने वैश्य महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम

बरेली। शहर के जाने-माने व्यापारी नेता अजय गुप्ता को अलीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश मित्तल की उपस्थिति में उनको इस पद पर मनोनीत किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अजय गुप्ता संगठन को निरंतर आगे ले जाएंगे।

इस अवसर पर ललितेश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, अंकुश गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!