The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- जनमानस को जागरूक करने के लिए निकाली प्रभात फेरी

आंवला (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आंवला केंद्र पर शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरेली मुख्यालय से पधारीं पार्वती दीदी ने संस्था की गतिविधियों, कार्यों एवं शिक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला और आज के समाज के लिए संस्था की शिक्षाओं की महत्ता को समझाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी निहाल सिंह रहे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस आंवला क्षेत्र ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद और इतिहासकार गिरिराज गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इससे पूर्व जनमानस को जागरूक करने के लिए नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने विशेष उत्साह के साथ स्वागत किया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बरेली से ही पधारीं प्रियंका बहन ने संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रमों का संचालन वरिष्ठ बहन  नीता दीदी ने किया।आगन्तुकों का आभार आंवला केंद्र की प्रभारी बहन प्रियंका ने किया।

error: Content is protected !!