The Voice of Bareilly since 2010

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेट हुईं पत्नी प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार रद्द

नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके चलते उनकी पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं और उन्होंने असम, तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार भी रद्द कर दिया है। हालांकि, कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

शुक्रवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करके प्रियंका वाड्रा ने कहा, “हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का चुनाव प्रचार रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।”  

error: Content is protected !!