The Voice of Bareilly since 2010

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पेशी के दौरान बंदूक छीनकर भागे, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

बदायूं , हुक्का बार में नशा देकर की गई थी छेड़छाड़, वीडियो वायरल, @BareillyLive, #BareillyNews,

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सामूहिक बलात्कार (Gang rape) का मुख्य आरोपी लखन और उसका साथी शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान बंदूक छीनकर भाग निकाले। मुठभेड़ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में लखन के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को गांव के ही युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक बलात्कार किया। इससे आहत छात्रा ने घर पहुंचकर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनको आज अदालत में पेश करने ले जाया जा रहा था जहां वे हिरासत से भाग निकले। सूचना फ़्लैश होने पर मेरठ की सर्विलांस टीम और सरधना थाना पुलिस ने कपसाड गांव में आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग की। यहां पर मुठभेड़ के बाद आरोपी लखन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार,आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया, ‘कल (शुक्रवार) सरधना में एक 10वीं की छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या कर ली। गैंगरेप करने वाले भी लड़की के साथ ट्यूशन में पढ़ते थे। मुख्य आरोपी लखन और विकास को पकड़ लिया गया है। दोनों पर गैंगरेप और अन्य धाराओं के तहत मुक़द्दमा दर्ज कर लिया गया है। एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लड़की ने लखन का नाम लिखा है और ज़बरदस्ती करने की बात लिखी है। दोनों आरोपी बालिग हैं।’

उन्होंने शनिवार की घटना पर बताया, ‘आज दोनों आरोपियों को अदालत ले जा रहे थे। वहां से आरोपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर की बंदूक़ लेकर भाग निकले। बाद में कॉम्बिंग की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने भी गोली चलाई। लखन के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।’

सरधना पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार बताया कि किशोरी 10वीं की छात्रा थी और गुरुवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। पुलिस के अनुसार, ट्यूशन से लौटते समय छात्रा को कपसाड़ गांव निवासी चार युवकों ने अगवा कर लिया और टावर के पास मकान में बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में आहत छात्रा ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे शाम करीब 6 बजे मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!