The Voice of Bareilly since 2010

लॉकडाउन में शराब नहीं मिलने पर पी लिया सैनिटाइजर, 7 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब की तलब मिटाने के लिए 8 लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और शनिवार दोपहर को इनमें से 7 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सैनिटाइजर पीने के कुछ देर बाद इन सभी की छाती में तेज दर्द होने लगा जिसके बाद इन्हें वणी के ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

राज्य में लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात यवतमाल के वणी गांव में 8 ग्रामीणों ने एक साथ बैठक सैनिटाइजर पिया था। रात में ही सभी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन इन्हें जिला हॉस्पिटल लेकर गए जहां 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के नाम गणेश उत्तम शेलार (43), सुनील महादेव ढेंगले (36), दत्त कावडू लांजेवार (47), नूतन देवराव पाटनकर (35), संतोष मेहर (35), विजय बावने (35) हैं। समाचार लिखे जाने तक सातवें मृतक की पहचान होना बाकी है।

वानी पुलिस स्टेशन के अधिकारी वैभव जाधव ने कहा, “मरने वाले सभी मजदूर थे। शराब नहीं मिल रही थी तो उन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया। 3 शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि बाकी 4 के परिजनों ने अधिकारियों को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।” जिलाधिकारी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

error: Content is protected !!