The Voice of Bareilly since 2010

नवाबगंज से भाजपा विधायक केसर सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज से भाजपा विधायक केसर सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से बुधवार को निधन हो गया। उनका बीती 19 अप्रैल से नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बरेली जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे थे। वह उत्तर प्रदेश भाजपा के तीसरे विधायक हैं जिनका कोरोना की दूसरी लहर में अब तक निधन हो चुका है।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केसर सिंह को यहां एक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल ले जाया गया था। केसर सिंह के बेटे ने कुछ दिन पहले उनके स्वास्थ्य और प्लाज्मा न मिलने को लेकर एक पोस्ट भी की थी। उन्होंने अपने पिता के इलाज को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल भी उठाया था। केसर सिंह के बेटे की पोस्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हें प्लाज्मा उपलब्ध कराया था। प्लाज्मा मिलने के बाद भी उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया और बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!