The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पत्रकार सुरेश रोचनी व उनकी पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला

बरेली। पत्रकार सुरेश रोचनी औऱ उनकी पत्नी पर कुछ लोगों ने सोमवार रात करीब 10 बजे हमला कर दिया। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। मेडिकल में धारदार हथियार से हमला होना बताया गया है। डॉक्टरों को सुरेश रोचनी और उनकी पत्नी के सिर में कई टांके लगाने पड़े। दोनों की हालत अब स्थिर बताई गई है। दोनों को घर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!