The Voice of Bareilly since 2010

कोविड-19 टीकाकरण अभियान की नई गाइडलाइन जारी, 21 जून से होगी लागू

नई दिल्ली।  भारत सरकार ने 21 जून से लागू होने वाले राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मंगलवार को संशोधित दिशानिर्देश (Guideline) जारी किए। इसके अनुसार, वैक्सीन की खुराक का राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आवंटन आबादी, संक्रमण के आंकड़े और वैक्सीनेशन के आंकड़ों को देखते हुए किया जाएगा। साथ ही वैक्सीन के खुराक की कीमत निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन निर्माता कंपनियों की ओर से तय की जाएगी। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि वैक्सीन की बर्बादी का आवंटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भारत में इसी साल 16 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726  पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 33,64,476 डोज दी गईं।

error: Content is protected !!