पत्नी ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर की अपने पति हत्या

राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला जनता (29) ने अपने दिव्यांग प्रेमी बशीर खान के साथ मिलकर अपने ही पति मस्तान को मौत के घाट उतार दिया। पति अपने पत्नी के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था।

मृतक मस्तान मजदूरी कर घर लौटा तो पत्नी ने बशीर के साथ शराब पार्टी करने और पैसों की जरूरत होने पर बशीर द्वारा देने की बात कही और उसके साथ जाने को तैयार कर दिया। घर से निकलने के बाद पत्नी ने इसकी सूचना बशीर को दी। मृतक मस्तान और बशीर दोनों मिलने के बाद हाउसिंग बोर्ड के सामने खंडहर पड़े क्वार्टर्स में पहुंचे, जहां नशे मे धारदार छुरी निकाल कर उसका गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया। घटना के समय महिला मौजूद नहीं थी। मगर भूमिका उसी ने बनाई थी। अब दोनों पकडे गए।

error: Content is protected !!