The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल नृत्य प्रतियोगिता में सार्थक शर्मा ने जीता पदक

बरेली। पाश्चात्य नृत्य के उदीयमान सितारे मास्टर सार्थक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करके नगर का गौरव बढ़ाया है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ, नागपुर और इंटरनेशनल डांस काउंसिल, पेरिस द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे विश्व के लगभग 500 प्रतिभागियों ने भागीदारी की थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सार्थक शर्मा को तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह और पदक प्रदान किया गया। सार्थक के पिता डॉ अनुराग शर्मा मिशन अस्पताल में हैं।

सार्थक की इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती एवं रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली के पदाधिकारियों ऋषि कुमार शर्मा, सुभाष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रंजन विशद, आचार्य देवेंद्र देव, एसके कपूर, सुरेश बाबू मिश्रा, आनंद गौतम, आशुतोष प्रिय, वीपी खंडेलवाल, तुषार अग्रवाल एवं गौरव खंडेलवाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!