The Voice of Bareilly since 2010

देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम अब “मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार”

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत की दोनों हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष टीम कांस्य पदक जीती जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही। ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर कऱने की घोषणा की है। इसके अनुसार, देश के इस सर्वोच्च खेल पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विट्र हैंडल पर लिखा है,”मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत को सम्मान और गौरव दिलाया। लोगों की भावनाओं को देखते हुए देश के सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अब उनके नाम पर किया जा रहा है।” 

गौरतलब है कि भारतीय हॉकी के इतिहास में मेजर ध्यानचंद सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। काफी समय से इस बात की मांग होती रही है कि ध्यानचंद को भारत रत्न के खिताब से नवाजा जाए।

error: Content is protected !!