The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- प्रेमलता के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज में अध्यापिकाओं की मेहंदी और तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रेमलता के सिर पर तीज क्वीन का ताज सजा जबकि मानसी दूसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, कंचन द्वितीय और रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। निर्मला, नेहा, नमिता, हेमंत कुमारी और प्रेम लता को विशेष पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चित्रा जौहरी और मधु वर्मा शामिल थीं। प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना, कृति सक्सेना, रवि नंदन तनुज सक्सेना, रितेश साहनी का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!