The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सावन के आखिरी सोमवार पर गंगा मैया की महाआरती

बरेली। हिन्दू शक्तिदल के जिपर ला अध्यक्ष रजत कश्यप के नेतृत्व में रामगंगा पर गंगा मैया की महाआरती की गई। सावन के आखिरी सोमवार के उपलक्ष्य में सायंकाल की गई इस महाआरती में 501 दीप प्रज्वलित किए गए।  

रजत कश्यप ने कहा कि मां गंगा हर किसी के पाप और दुख हर लेती हैं। सावन माह में मां गंगा की आरती करना सौभाग्य की बात है। साथ ही संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने यह संकल्प भी लिया स्वयं को व अपने समाज को नशा मुक्त बनाना है तथा गरीबों और असहाय लोगों की हमेशा सेवा करनी है।

गंगा महाआरती में विनोद मिश्रा प्रदेश प्रभारी, अनिल मोहन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ओमपाल गंगवार जिला सचिव, संजय ढंग जिला उपाध्यक्ष, विक्की कश्यप जिला आंदोलन मंत्री, जितेंद्र शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, विशाल देव कैंट प्रभारी, अचल अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, इशिता चौहान महिला जिला अध्यक्ष, ज्योति शर्मा महिला जिला महासचिव, हेमा महिला आंदोलन मंत्री आदि शामिल हुए।

error: Content is protected !!