The Voice of Bareilly since 2010

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन कर रहा अप्रेंटिस के 500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्तियां निकाली हैं। ये सभी रिक्तियां अप्रेंटिस के 500 पदों के लिए हैं। आईओसीएल अप्रेंटिस जॉब नोटिफिकेशन 2021 जारी किया जा चुका है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पद का नाम – ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprentice) और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice)

पदों की संख्या – 480

वेतन – भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार चुने गए युवाओं को दक्षिण भारत के राज्यों में पोस्टिंग दी जाएगी।

पदों की राज्यवार संख्या

तमिलनाडु और पुडुचेरी – 194

कर्नाटक – 97

केरल – 64

आंध्र प्रदेश – 65

तेलंगाना – 60

आवदेन की डीटेल

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशप इंडिया की वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर रजिस्टर करना होगा। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। एडमिट कार्ड इंडियन ऑयल की वेबसाइट iocl.com से मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2021 (शाम 5 बजे तक) है। विस्तृत गाइडलाइन के लिए आईओसी की वेबसाइट पर जाना होगा।

आवश्यक योग्यताएं

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग मांगी गई हैं। इसकी डीटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 26 साल, ओबीसी के लिए 27 साल, एससी-एसटी के लिए 29 साल है। दिव्यांग वर्ग को 10 से 15 साल तक की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

आईओसीएल द्वारा एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें मल्टीपल च्वाइस सवाल पूछे जाएंगे। इसमें प्राप्त अंकों और जरूरी योग्यताएं पूरी करने के आधार पर चयन किया जाएगा।

error: Content is protected !!