The Voice of Bareilly since 2010

उत्तराखंड में 31 अगस्त तक कोराना कर्फ्यू बढ़ाने पर मंथन

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की अवधि मंगलवार, 24 अगस्त को खत्म हो  रही है। अब इसे फिर से बढ़ाकर 31 अगस्त तक करने पर मंथन चल रहा है। इस संबंध में आज सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय ले लिये जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक रात्रि कर्फ्यू अवधि बढ़ाने को लेकर नई गाइड लाइन सोमवार को ही शाम तक जारी होने की संभावना है।

फिलहाल उत्तराखंड में कोरोना के नए केस घट रहे हैं। एक दिन पहले 22 अगस्त को मात्र 12 नए संक्रमित मिले थे। इसके बावजूद सरकार एहतियात के तौर पर कोविड कर्फ्यू को जारी रखने के पक्ष में है। हालांकि राज्य में अभी कोरोना कर्फ्यू नाम मात्र को ही है। सरकारी दफ्तर सौ फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति में खुल रहे हैं। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। सिनेमा हॉल व माल भी खुले हुए हैं। रात्रि में आवाजाही के साथ ही अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर सख्ती पर जोर दिया जा रहा है। इस समय अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड आने वाले उन व्यक्तियों को कोराना जांच की निगेटिव रिपोर्ट से छूट दी गई है, जिन्होंने आने से 15 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं होगा, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।


					
error: Content is protected !!