The Voice of Bareilly since 2010

अनाथ आश्रम में कोरोना विस्फोट, 15 बच्चों समेत 22 लोग मिले पॉजिटिव

मुंबई। भारत के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में शामिल महाराष्ट्र से गुरुवार को संक्रमण की रफ्तार को लेकर एक और बुरी खबर आयी है। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के आगरी पाड़ा इलाके में स्थित सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में गुरुवार को 15 बच्चों समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से चार बच्चे 12 वर्ष से कम उम्र के हैं। संक्रमितों को नायर अस्पताल और रिचर्ड्सन एंड क्रूडस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।   

दरअसल इस आनाथ आश्रम के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके चलते यहां एक जांच कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 95 का सैंपल लिया गया।  इनमें से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नायर अस्पताल के डीन डॉ रमेश भारमल ने बताया कि भर्ती किए गए बच्चों को कोरोना के हलके लक्षण हैं और इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक 22 लोगों में से 11 लोग 12 से 18 साल के बीच के हैं। इन सभी लोगों को रिचर्ड्सन एंड क्रूड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इनके अलावा सात वयस्कों को भी इसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। चार बच्चों को नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी ने एहतियातन स्कूल की इमारत को सील कर दिया है।

error: Content is protected !!