The Voice of Bareilly since 2010

देहरादून-ऋषिकेष राजम्रार्ग पर एक साल पहले बना पुल ढहा, तीन वाहन बहे

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को देहरादून-ऋषिकेष हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। रानीपोखरी इलाके में जाखन नदी पर बने पुल के बीच का बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया। यह पुल एक साल पहले ही बनाया गया था जो पहली ही बारिश में टूट गया। पुल के ढहने से कम से कम दो छोटे मालवाहक वाहन और एक कार बह गई। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया। 

एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण जाखन नदी का पुल बीच से टूट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे बह गए। कुछ बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। कोई बड़ी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद हैं।

पुलिस ने पुल पर पूरी तरह से आवाजाही को बंद करा दिया है। ऋषिकेश की मेयर अनीता मंगाई भी पुल से कुछ देर पहले ही गुजरी थीं। सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए।

error: Content is protected !!