The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के कवि ऋषि कुमार शर्मा को काव्यश्री सम्मान

बरेली। अंतरराष्ट्रीय संस्था बुलंदी द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए आयोजित वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन करीब 200 घंटे अनवरत आयोजित किया गया। दुनियाभर के 700 कवि-कवयित्रियों ने इसमें काव्य पाठ किया। बरेली के कवि ऋषि कुमार शर्मा ने भी इसमें काव्य पाठ किया। संस्था द्वारा कर्यक्रम में सहभागिता और उत्कृष्ट काव्यपाठ कि लिए उन्हें काव्यश्री सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।

ऋषि कुमार शर्मा को इस उपलब्धि पर बुलंदी जज्बात ए कलम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक बादल  बाजपुरी, राकेश शर्मा, मातृका बहुगुणा, अभिषेक मिश्रा आदि ने बधाई दी है। बरेली की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सुभाष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, वीपी खंडेलवाल, दिलीप अग्रवाल, राजेश चौहान, हरमीत सिंह, संध्या शर्मा, डॉ मुकेश मीत, डॉ नूपुर गोयल, आचार्य देवेंद्र देव, डॉ रंजन मिश्रा, डॉ राकेश यदुवंशी, रोहित राकेश, डॉ ममता गोयल, डॉ साधना मिश्रा, डॉ मोनिका अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, सुरेश बाबू मिश्रा, एसके कपूर, आशुतोष प्रिय, डॉ राजेंद्र पुंडीर, डॉ नितिन सेठी, आनंद गौतम, डॉ आरसी पांडे, श्रीकांत शर्मा, पल्लवी शर्मा आदि ने बदाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!