The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच का ‘करवा पे गरबा’ कार्यक्रम 26 अक्टूबर को

बरेली। कायस्थ चेतना मंच का ‘करवा पे गरबा’ का कार्यक्रम आगामी 26 अक्टूबर को होगा। अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में उपजा प्रेस क्लब में हुई मंच की समीक्षा बैठक में बताया गया कि कार्क्रम सुशीला गिरीश स्कूल में सायंकाल छह बजे से होगा। इससे संबंधित प्रस्ताव को पूर्व पार्षद और कायस्थ चेतना मंच की महिला जिला अध्यक्ष माया सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने स्वीकृति प्रदान की।

प्रशासन से भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलने के कारण अध्यक्ष संजय सक्सेना ने एक नवम्बर 2021 को सायं छह बजे से गूदड़ बाग़ स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भजन-कीर्तन करने का विचार रखा। इस पर महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, सचिव अशोक सक्सेना, उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, राजीव सक्सेना ने ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की। संजय सक्सेना ने बताया छह नवम्बर 2021 को भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन कोहाड़ापीर स्थित श्री चित्रगुप्त कलम दवात स्थल पर होगा।

इससे पहले मंच के अध्यक्ष ने पूर्व में हुई बैठकों का बिंदुवार ब्योरा दिया।

error: Content is protected !!