The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- राष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा : किशन जी भाई

बरेली। हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत का अभ्यास वर्ग रविवार को एक स्थानीय विद्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक किशन जी भाई ने कहा कि समाज को तोड़कर राष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास विरोधियों द्वारा किया जा रहा है। इसलिए हर व्यक्ति को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करनी पड़ेगी। हमें तत्पर रहना होगा।

उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच की स्थापना समाज को सुरक्षा प्रदान करने हेतु की गई है। इसलिए संगठन को हर प्रकार से सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए समाज में जागरण आवश्यक है। प्रांतीय प्रचार प्रमुख नितेश ने संगठन के कार्य विस्तार के विषय में विस्तार से चर्चा की। प्रांतीय उपाध्यक्ष जोगपाल ने लव जिहाद एवं आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रांतीय अध्यक्ष एसपीएस चौहान ने विस्तार स्वाबलंबन पर चर्चा की। प्रांतीय युवा अध्यक्ष अंशुमन पटेल और प्रांतीय विधि प्रमुख प्रितपाल ने संगठन के आयामों के विषय में कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा किये।   

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता अमित छत्रिय विशाल प्रकाश अभिषेक सक्सेना राजन बाबू राजकुमार गुप्ता गोपाल शर्मा राजीव गुप्ता ओंकार सिंह ममता जायसवाल मनोज बाजपेई मनोहर लाल राजा केपी गोस्वामी ललित पाल कामता प्रसाद नितिन सत्यम सुशील कुमार शिवम वर्मा पुनीत गौतम भानु पटेल नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!