The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- उल्लासपूर्वक मनाई स्वामी विवेकानन्द की 159वीं जयंती

विवेकानन्द की 159वीं जयंती मनाई उल्लासपूर्वक 1

बरेलीः मानव सेवा क्लब और कायस्थ चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर निगम के पास विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानन्द की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि हम स्वामी विवेकानन्द के आदर्श और उनके कार्यों का अगर लेशमात्र भी अनुसरण कर लें तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना और  संजय सक्सेना ने कहा कि स्वामी जी ने मात्र 39 वर्ष की आयु में वह कर दिखाया जो जीवन पर्यन्त आज तक कोई नहीं कर पाया। महात्मा गांधी और नेहरू जी ने भी उनके आदर्शों का अनुसरण किया।

कार्यक्रम में अविनाश,  निर्भय सक्सेना,  सुधीर मोहन,  मीरा मोहन,  सुधा सक्सेना,  शालिनी जौहरी,  रश्मि प्रधान, शालू सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मनोज, शिखा, राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!