The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly : फन सिटी के वाटर पार्क में उतरा करंट, कर्मचारी की मौत, हंगामा

Bareilly, फन सिटी के वाटर पार्क में उतरा करंट,फन सिटी के वाटर पार्क में कर्मचारी की मौत, funcity, funcity bareilly,

बरेली। शहर के मशहूर एम्यूजमेण्ट पार्क फन सिटी में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। फन सिटी के वाटर पार्क में एक कर्मचारी की मौत पूल में अर्थिंब के कारण हो गई। मृतक के परिजनों ने साथी कर्मचारी पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि बरेली में पीलीभीत रोड स्थित फन सिटी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। हालांकि फन सिटी इन दिनों बंद है। फन सिटी में कार्यरत कर्मचारी अतुल वाटर पार्क की सफाई कर रहा था। इसी बीच वाटर पार्क में अर्थिंग होने लगी। करंट की चपेट में आने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर अतुल के परिजन वहां पहुंच गये। उन्होंने अतुल के साथ काम करने वाले एक साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। फन सिटी प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने अतुल के परिजनों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!