बरेली: बीएल एग्रो के रिफाइनरी प्लांट में लगी भीषण आग,मौके पर तत्काल प्रभाव से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

बरेली:बीएल एग्रो के परसाखेड़ा स्थित रोड नंबर 1 पर बने रिफाइनरी प्लांट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कूलिंग प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, साथ ही कंपनी के अपने फायर फाइटर्स आग बुझाने में लगे हुए हैं। रिफाइनरी प्लांट में आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। वही कंपनी प्रबंधन ने अभी इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है।

error: Content is protected !!