The Voice of Bareilly since 2010

उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में भीषण रूप लेगी ठंड, यलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही जिलों में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। उधमसिंह नगर और हरिद्वार सहित आसपास के मैदानी इलाकों में लोगोें से शीतलहर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में फिलहाल कहीं हल्के बादल या हल्की धूप खिली रहेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर मध्य भारत में अगले चार दिन शीत से राहत के आसार नहीं….

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक उत्तर-मध्य भारत में शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर इस सप्ताह बर्फ पड़ने की संभावना नहीं है।

error: Content is protected !!