The Voice of Bareilly since 2010

Chandrayan-2 : आंकड़ों का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिक, 2.1 KM की दूरी पर टूटा संपर्क- ISRO

chandrayan 2

नयी दिल्ली। चंद्रयान-2 (Chandrayan-2) का चंद्रमा की सतह पर उतरने से ठीक पहले 2.1 KM की दूरी पर लैंडर विक्रम का इसरो के साथ संपर्क टूट गया। इस कारण लैंडर विक्रम के बारे में ताजा जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसरो प्रमुख के. सीवन ने बयान जारी करते हुए कहा कि वैज्ञानिक आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), इसरो की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के जरिये देशभर से चुने गए दर्जनों छात्र-छात्राएं और पूरा देश इस ऐतिहासिक लम्हे को लाइव देख रहा था। सॉफ्ट लैंडिंग का दूरदर्शन पर शुक्रवार देर रात एक एक बजकर 10 मिनट से सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

विक्रम लैंडर और इसरो के बीच संपर्क टूट जाने की वजह से चिंतित वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत भी की। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा- हमें आप पर गर्व है, वैज्ञानिकों ने हमेशा देश की सेवा की है। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं, हिम्मत के साथ चलें। आप एक दिन जरूर खुशी का मौका देंगे। आपने जो किया वो छोटी बात नहीं।

error: Content is protected !!