The Voice of Bareilly since 2010

जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा भारत

rahaneहरारे। पहले वनडे में बमुश्किल चार रन से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम मध्यक्रम की बल्लेबाजी में सुधार करके कल दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। भारत ने पहला मैच चार रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढत ले ली है । अब उसकी नजरें 2 – 0 से अजेय बढत बनाने पर होगी ।

वहीं जिम्बाब्वे ने पहले मैच में अपने जुझारू प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि उसे हलके में लेना भारी चूक होगी । अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे । अंबाती रायुडू अगर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी नहीं खेलते और स्टुअर्ट बिन्नी बेहतरन प्रदर्शन नहीं करते तो भारत हार भी सकता था । रायुडू ने शतकीय पारी खेलकर भारत को 250 रन के पार पहुंचाया जबकि बिन्नी ने 77 गेंद में 79 रन जोड़े । अब मुरली विजय, मनोज तिवारी और कप्तान रहाणे को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

दूसरी ओर जिम्बाब्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए नाबाद 104 रन बनाये । मेजबान बल्लेबाजों ने दिशाहीन भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा । स्पिनर अक्षर पटेल और बिन्नी ने कुल चार विकेट लिये लेकिन सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

error: Content is protected !!