The Voice of Bareilly since 2010

Badaun Double Murder: आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार… बोला- भाई ने बच्चों को मारा, मैं बेकसूर

https://twitter.com/BareillyLive/status/1770724468731625601

बरेली @BareillyLive. बदायूं में दो सगे भाईयों के हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी जावेद पकड़ा गया। जावेद बदायूं से दिल्ली और फिर बरेली पहुंचा। यहां पब्लिक के सामने सरेंडर कर दिया। जावेद का भाई साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

बदायूं में दो बच्चों के हत्याकांड में आरोपी जावेद बरेली के सेटेलाइट बस स्टैण्ड पहुंचा। यहां उसने बताया कि वह दिल्ली से वह बरेली आया है। बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन पर उसने अपना वीडियो बनाया और लोगों से कहा कि वह बदायूं वाला जावेद है। उसे पुलिस के पास ले चलो।

जब लोगों ने पूछा तो कहा कि उसके भाई साजिद ने हत्या की थी जबकि उसने कुछ नहीं किया। वह डर की वजह से घर से भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि दो दिन पूर्व ही बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र की बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार के दो बेटे आयुष और आहान उर्फ हन्नू की निर्दयतापूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हत्यारोपी साजिद को मार गिराया था। जबकि दूसरे हत्यारोपी उसके भाई जावेद की तलाश में टीमें लगाई गई थीं। बुधवार देर शाम पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार तड़के जावेद एक ऑटो पर बैठा।

ऑटो चालक से कहा कि वह बदायूं वाला जावेद है और अपनी वीडियो बनाने लगा। उसमें उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। फिर आधार कार्ड का प्रिण्ट हल्का होने पर उसका दूसरी कॉपी भी दिखा रहा है। आसपास मौजूद लोगों के पूछने पर उसने कहा कि वह बेकसूर है। उसके भाई ने बच्चों को मारा था। उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। लोगों से कहा जल्दी पुलिस के पास ले चलो, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। तत्काल बदायूं पुलिस को सूचना दी गयी। इसके बाद बदायूं पुलिस आरोपी जावेद को लेकर बदायूं चली गयी।

error: Content is protected !!