The Voice of Bareilly since 2010

#UPLokSabhaElectionResult: UP की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, सुल्तानपुर में सपा प्रत्याशी से पीछे हुईं मेनका गांधी, कांटे की है टक्कर  

#ElectionResult 2024, #बरेली, #परसाखेड़ा,बरेली और आंवला लोकसभा सीट, #मतगणना,

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश 75 के जिलों की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल वोट गिने जा रहे हैं। पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर हैं क्योंकि यहाँ पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं।

सुल्तानपुर में सपा प्रत्याशी से पीछे हुईं मेनका गांधी, कांटे की है टक्कर  

यूपी के सुल्तानपुर में भाजपा और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहाँ पोस्टल बैलेट की गणना में सपा प्रत्याशी राम भुवाल निषाद भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से 700 वोटो से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में भाजपा 91 सीटों पर, 17 सीटों पर INDIA आगे …

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रहा है. समाजवादी पार्टी 16 सीटों और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। रायबरेली सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 91 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 33 सीट पर और AAP 6 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 15 सीटों पर बढ़त बनाई है।     

गोरखपुर से रवि किशन आगे, शुरूआती रुझानों में बनाई बढ़त 

गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि किशन आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद उन्होंने बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि सीएम योगी के गृह जनपद की इस सीट पर पीएम मोदी समेत कई लोगों ने रवि किशन के पक्ष में बड़ी जनसभाएं की थीं।

error: Content is protected !!