The Voice of Bareilly since 2010

जिलाधिकारी ने बीएड प्रवेश परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से की बातचीत

Bareillylive : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा B.Ed 2024 कल महानगर के छः परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बरेली कालेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पर सभी व्यवस्थाएं उचित पायी गयी। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों से भी बात की और पूछा कि पेपर कैसा आया है जिस पर परीक्षार्थियों द्वारा बताया गया कि पेपर आसान है और समय पर पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!