The Voice of Bareilly since 2010

Big Accident: ऑटो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल

बरेली,BareillyLive, रामपुर रोड, सीबीगंज, कार ने बाइक को मारी टक्कर,

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। ऑटो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के निकट हुई। पुलिस मृतकों के पहचान की कोशिश में जुट गई है। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।

छह लोगों की मौके पर ही मौत

यह दर्दनाक हादसा NH-31 फोरलेन पर थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास हुआ है। आज सुबह सात लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की आ रहे थे। रतन चौक पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौके पर जान निकल गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि अभी तक मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इसलिए घायलों को इलाज में देरी हुई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर शवों के शिनाख्त करने में जुट गई है।

error: Content is protected !!