The Voice of Bareilly since 2010

बड़ा हादसा: बागपत में जैन निर्वाण महोत्सव में लकड़ी का ढांचा गिरने से पांच लोगों की मौत, 40 गंभीर घायल

accident in nairvana laddoo parv

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बड़ी घटना हो गयी। बागपत जिले के बड़ौत में मंगलवार को जैन समुदाय द्वारा आयोजित भगवान आदिनाथ (Lord Adinath) के निर्वाण लड्डू पर्व  (Nirvana Laddoo Festival) पर मानस्तम्भ (Manstambh) परिसर में बना लकड़ी का मंच गिर गया। मंच गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। (Accident in Baraut)

जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल के अनुसानर “बड़ौत में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया। यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा था। इस बार कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया, जिसमें लगभग 40 लोग घायल हो गए और पांच की मौत हो गई।“ उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई और बाकी का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुःख

घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय अस्पतालों में मरीजों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!