Bareillylive : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कल्कि धाम ऐचौड़ा कंबोह में आयोजित कार्यक्रम में पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् को आधुनिक मालवीय की उपाधि से साईं मंदिर के सर्वराकार सुशील पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीन भारद्वाज, राष्ट्रीय सदस्य अनुज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष संजीव सारस्वत, बरेली मंडल के अध्यक्ष महामंत्री विशाल शर्मा ने उत्तरीय, मोतियों की माला, स्मृति चिन्ह् और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अभिनंदन पत्र का काव्यमयी वाचन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और आचार्य प्रमोद महाजन जी को भेंट किया। अपने सम्मान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पुराणों में लिखा है कि भगवान् विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान् के रूप में इसी संभल की धरती पर जन्म लेंगे, जिनके पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा। कल्कि धाम के एक ओर गंगा और दूसरी ओर रामगंगा बहेंगी। उनके स्वागत के लिए भव्य मंदिर का निर्माण इसी माह की 19 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा, जिसका उदघाटन गत वर्ष भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष संजीव सारस्वत और संजय शंखनाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया।