The Voice of Bareilly since 2010

एक दुल्हन ऐसी भी…अपनी चुनरी से पोंछती रही दूल्हे के सिर से बहता खून,मौत

गाजीपुर की इस शादी में खुशियों के फूल अभी खिले भी नहीं थे, कि किसी की नफरत और हैवानियत ने उन्हें कुचल दिया।दूल्हा राकेश – जिसने सात फेरे लेने थे, वो अब इस दुनिया में नहीं है।

एक दुल्हन ऐसी भी… अपनी चुनरी से पोंछती रही दूल्हे के सिर से बहता खून, मौत – YouTube

गाजीपुर में डीजे पर डांस को लेकर किसी ने मार दी थी तमंचे की बट-गाजीपुर में डीजे पर डांस को लेकर दुल्हन पक्ष की तरफ से किसी ने तमंचे की बट से दूल्हे राकेश और उसके पिता को पीट दिया।

राकेश के सर से खून बहने लगा तभी दुल्हन राजकुमारी दूल्हे के सिर से बह रहे खून को अपनी चुनरी से पोंछती रही ।

दूल्हे की स्थिति इतनी खराब हो गई की ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करना पड़ा जहां उसकी मौत हो गई।

अब दुल्हन राजकुमारी ने अपने ही तरफ के लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कह दिया है की जिन्होंने ये अपराध किया है उन सबकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

error: Content is protected !!