The Voice of Bareilly since 2010

20 जून को रवाना होंगे भोले के सेवादार, 3 जुलाई से बालटाल में शुरू होगा बाबा अमरनाथ का भण्डारा

बरेली@BareillyLive. बाबा श्री अमरनाथ यात्रा (#amarnathyatra) आगामी तीन जुलाई से आरम्भ होगी। इसमे श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति इस साल भी भण्डारा लेकर जा रही है।

बरेली@BareillyLive. बाबा श्री अमरनाथ यात्रा (#amarnathyatra) आगामी तीन जुलाई से आरम्भ होगी। इसमे श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति इस साल भी भण्डारा लेकर जा रही है। यह जानकारी उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति सेवा समिति भंडारा पिछले 18 सालों से बालटाल में भंडारा लगा रही है जो इस साल भी लगेगा।

समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी, तुषार पाराशरी और शम्स बदायूंनी ने बताया कि #अमरनाथयात्रा (#amarnathyatra) के दौरान शिव भक्तों की सेवा कश्मीर जैसे राज्य जहां ऊंची-ऊंची दुर्गम पहाड़ी, भारी बरसात और दुर्गम रास्तों में की जाती है। पिछले 18 सालों से नाथ नगरी के शिव सेवादार पूरी यात्रा के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं।

संजय पराशरी ने बताया कि 20 जून 2025 को शिव सेवादारो के साथ कश्मीर के बालटाल के सभी जय बाबा भोले नाथ के जयकारे के साथ प्रस्थान करेगे। बालटाल दुमैला में शिवभक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन दिनांक 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक बाबा अमरनाथ के आशीर्वाद से किया जाएगा।

इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी डॉ. शम्स बदायूनी, डॉ. पवन सक्सेना, विवेक मिश्रा, पुत्तन सक्सेना, समीर पाराशरी, अमन पाराशरी, दीपक शर्मा, कुमार विनय, अरुण मौर्य, किशोर चंद्रा, वीरेंद्र अटल, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, भानु प्रताप भारद्वाज, नीरज आनंद,संजय शर्मा, गोपाल राजपूत,संजीव बाजपेई, महेश पटेल, सुरेश रोचानी, नितिन कुमार, शिव भक्त उपस्थित रहेस

error: Content is protected !!